फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: दो दोस्तों ने सल्फास खाकर जान दी, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 29 May 2024 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र में दो दोस्तों ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मृतक दोस्तों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरनगंज के नुमाइश मैदान इलाके के रहने मेडिकल स्टोर संचालक अमन वर्मा और उसके साथी आलमपुर निवासी बालेंद्र पाल ने कर्बला के मैदान में सल्फास खाकर जान दे दी। इसमें बालेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमन की हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन

इस पर उसने अपने परिजनों को फोन करके सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल इलाज के लिए कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालांकि, दोनों की इलाज होने से पहले मौत हो गई। दोनों युवकों द्वारा आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि अमन और बालेंद्र में गहरी दोस्ती थी। अमन मेडिकल स्टोर का संचालन करता था और शादी शुदा था। वहीं, बालेंद्र की शादी नहीं हुई थी और अमन के पास आता जाता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दोनों मंगलवार को कर्बला रोड गए, जहां उन्होंने सल्फास खाकर जान दे दी। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कालपी सीओ डॉक्टर देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों ने आत्महत्या की है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें