फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा सीट: थमा चुनाव का शोर, 20 लाख वोटर करेंगे वोट की चोट

Sun, 19 May 2024 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का प्रचार शनिवार को थम गया। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा सीट के लिए 20 मई को होने वाले मतदान का शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। पुलिस प्रशासन भी आचार संहिता का पालन कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। कल सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। चुनाव के दिन भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


20 मई सोमवार को होने वाले जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। तो सपा के गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री नारायण दास मैदान में हैं। बसपा ने पूर्व अधिशाषी अभियंता सुरेश गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही तीन प्रत्याशी और चुनावी मैदान में हैं। टिकट घोषित होने के बाद से ही प्रत्याशी मैदानों में कूद पड़े थे। लगातार भ्रमण के बाद शनिवार को मतदान थम गया। जिस पर प्रत्याशियों के समर्थक अब जीत हार की बातें कर अपने प्रत्याशी का मनोबल बढ़ा रहे हैं। शनिवार को पूरे दिन चले घटनाक्रम के बाद देर शाम तक प्रत्याशी शहर से लेकर गांव तक घूमते नजर आए।

निष्पक्ष हो मतदान इसके लिए पूरी कर ली गईं तैयारियां
उरई। पार्टियों द्वारा जिले में 20 मई को होने वाला मतदान सकुशल निष्पक्ष, पारदर्शी व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में छह प्रत्याशी है, जिसमें भाजपा, सपा गठबंधन, बसपा के साथ तीन और प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता की। बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्वाचन को निष्पक्ष, शांति पूर्ण व पारदर्शी ढंग से कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले मतदान में जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा सीट में कुल 20,06,129 मतदाता है, जिनमें 9,30,661 महिला व 10,75,362 पुरुष व 106 अन्य मतदाता है।

 

कुल मतदेय स्थलों की संख्या 2262, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1588 है, संवेदनशील बूथ 249 व अतिसंवेदनशील 33 है। बताया कि प्रत्येक विधान सभा में 5-5 मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ बनाया गया है। जहां मतदाताओं को बैठने, पेयजल व छाया आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर एएमएफ सुविधा करा ली गई है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

असहाय मतदाताओं के लिए एनसीसी, स्काउट गाइड आदि वालंटियर की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि जिले में शांति पूर्वक मतदान हो इसके लिए अभी तक 150 अवैध असलहे, 60 लाख रुपये की जब्तीकरण की कार्रवाई, 150 अपराधियों को जिला बदर, तीन पर एनएसए की कार्रवाई, करीब 46 हजार लोगों को पाबंद दिया गया है। इसके साथ ही 1474 बूथों पर जिले के बाहरी फोर्स को तैनात किया गया है। चुनाव शांति पूर्वक व निष्पक्ष तरीके से हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, एसडीएम अतिरिक्त ज्योति सिंह, एसडीएम प्रशिक्षु आरती साहू आदि मौजूद रही।

 
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से 416 मतदाताओं ने घर से किया मतदान
85 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके व 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से घर बैठे मतदान करने की सुविधा दी गई थी। जिसमें कुल 430 मतदाओं में से 416 ने घर पर ही मतदान किया। इसके साथ ही मतदान में लगे कार्मिकों को ड्यूटी वाले बूथ पर मतदान की सुविधा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की गई है, जिसके तहत कुल 2932 कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र (ईडीसी) जारी किया गया है। पोस्टल बैलट से मतदान किया गया।

दो सौ मीटर के दायरे में नहीं होगी प्रचार सामग्री
उरई। व्यय प्रेक्षक विवेकानंद ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर और इसके पास के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के राजनीतिक प्रचार की सामग्री न हो, इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र का भ्रमण करें। मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों द्वारा स्थापित किए गए समस्त मतदाता सहायता केंद्रों की रिकार्डिंग करेंगे, साथ में बूथों तथा मतदाता सहायता केंद्रों में आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रकार का उल्लंघन अथवा किसी भी अन्य प्रकार की अनियमितताएं जाने पर कार्रवाई के साथ अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें