फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो वन टीमें कर रही कॉम्बिंग, नहीं मिले तेंदुओ के पग चिह्न

Sat, 14 Feb 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। भोगनीपुर रेंज के जल्लापुर, दिबैर, गुबार गांव में वन विभाग की टीम ने तेंदुए से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। तेंदुए की तलाश में दो वन टीमें कॉम्बिंग कर रही हैं। मगर अब तक तेंदुआ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए के पग चिह्न मिलने पर ही गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

भोगनीपुर रेंज के दिबैर की मड़ैय्या व जल्लापुर गांव में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया था। तेंदुए के 10 किलोमीटर के दायरे में चहलकदमी करने से ग्रामीणों में डर है। लोगों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ दिखने की जानकारी दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम दोनों गांव में कई दिनों से तेंदुए की तलाश में जुटी हैं लेकिन चालाक तेंदुआ वन टीम को लगातार चकमा दे रहा है। शुक्रवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने टीम के साथ जल्लापुर, गुबार, खोजा रामपुर व छोलापुर में ग्रामीणों को जागरूक किया।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि तेंदुए की तलाश में लगातार कॉम्बिंग कराई जा रही है। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें पूरी तरह से सक्रिय है। गांव में लगातार वन कर्मी भ्रमण कर रहे हैं। तेंदुए के पग चिह्न नहीं मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि घर से अकेले न निकलें। समूह में रहकर ही खेती का कार्य करें। तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग के कर्मियों को सूचित करें। यहां रेंजर स्वामी दीन, डिप्टी रेंजर गुरुनरायन, बबिता सिंह, वन रक्षक कल्याणी मिश्रा, सौरभ यादव, इंद्रेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें