फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज रात से बनीपारा मार्ग पर भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। शिवरात्रि पर्व पर बनीपारा जिनई स्थित बाणेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार को यातायात प्रभारी व थाना प्रभारी ने मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया। 14 फरवरी की मध्यरात्रि से बनीपारा मार्ग से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लगाई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शिवरात्रि पर्व को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की आशंका को देखते हुए मार्ग में बैरिकेंडिग की गई है। साथ ही कावड़ियों को आने जाने में समस्या न हो, इसके लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान रूरा होकर जाने वाले वाले वाहन नहरपुल से झींझक की तरफ उधर से आने वाले वाहन बनीपारा व सिठमरा मार्ग होते हुए निकाले जाएंगे।
वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले के दौरान 50 पुलिस कर्मी व 20 यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी मौके पर निगरानी करते रहेंगे। मंदिर की तरफ आने वाले हल्के वाहन करीब 500 मीटर पहले ही एक गेस्ट हाउस के पास बने पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे। यहां से सभी को पैदल ही मंदिर के लिए यात्रा करनी होगी। जबकि जलाभिषेक के लिए गर्भ गृह में जाने वाले श्रद्धालु मुख्य मार्ग से प्रवेश कर दर्शन करते हुए मंदिर के पीछे तालाब के पास से होते हुए बनीपारा-कहिंजरी मार्ग से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें