फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: युवती को चाकू मारकर युवक ने खुदकुशी की, ये है पूरा मामला

Thu, 15 Oct 2020 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटी निवासी युवक ने अपने घर के सामने रहने वाली युवती पर चाकुओं से हमला कर दिया। फिर खुद को भी चाकुओं से गोद लिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवती को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


एसपी ने घटनास्थल का दौरा कर ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। युवती (21) गुरुवार को सुबह लगभग दस बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गोड़े (घेर/बग्गर) में मवेशी बांधने गई थी।

इसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाला राजीव पाल (26) पुत्र भइयालाल आ गया। यहां उसने चाकू निकालकर युवती के चेहरे और पेट पर कई वार कर दिए। युवती की चीख-पुकार सुन उसकी बड़ी बहन वहां आ गई, तो राजीव ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिए।
विज्ञापन


युवती को घायल देखकर बड़ी बहन परिवार के युवक के साथ बाइक से उसे जिला अस्पताल ले गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव और जिला चिकित्सालय पहुंची।
विज्ञापन

उधर, राजीव की चाकू लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसपी अनुराग वत्स पहले जिला चिकित्सालय पहुंचे।

यहां उन्होंने युवती व उसके परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद वह गांव गए और ग्रामीणों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती और युवक के बीच बातचीत होती थी। युवती की शादी तय हो गई थी और सोमवार को सगाई होनी थी।

इसके कारण पिछले कुछ समय से युवती ने राजीव से बातचीत बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर युवक ने पहले युवती को चाकुओं से गोदा और फिर खुद को भी चाकू मार लिया। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी गांव भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें