फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बारिश के साथ बिजली गिरने से दो की मौत, दो लोग झुलसे

Sun, 10 May 2020 01:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में थाना मऊ के ग्राम सभा सुहेल में बारिश के साथ बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 7:30 बजे यमुना नदी में कुछ लोग जानवरों को पानी पिलाने के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में एकाएक मौसम खराब हुआ और तेज आंधी के साथ पानी गिरने लगा।ग्रामीण पास में बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक बिजली गिरने से आक्रोश चाल लोग उसकी चपेट में आ गए। 

दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें