फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः शिक्षकों ने खाद्य सामग्री का किया वितरण, लॉकडाउन में लगों की कर रहे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/भरतकूप लॉकडाउन के समय जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटने का काम जारी है। शनिवार को परिषदीय स्कूलोें के शिक्षकों ने भी खाद्य सामग्री बांटी। इसमें उप जिलाधिकारी राजबहादुर व तहसीलदार संजय अग्रहरि ने राहत वितरण केंद्र में कोरोना से बचाव की जानकारी दी। कहा कि जिसका राशन कार्ड नहीं बना वह जरूरी कागज प्रधान व सचिवों के पास जमा करा दे।
विज्ञापन

राहत किट देने में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष्य आलोक गर्ग, राधेश्याम, अशोक वर्मा, संकल्प पांडेय, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। पहाड़ी में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के समय ग्राम पंचायत औदहा, बरेठी, सालिगपुर, देवल, अशोह, चोरा, कुचारम, पचोखर, पहाड़ी सहित लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के असहाय विकलांग व घुमंतु परिवारों को बेसिक शिक्षा परिवार के एक हजार राहत सामग्री किट वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को 75 परिवारों को बांटा गया।
वहीं, भरतकूप क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने खाद्य सामग्री बांटी। व्यापारी नेता रामबाबू, राजजी गुप्ता, विपुल आदि ने खाद्य सामग्री के साथ माक्स का वितरण किया। उधर, कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में मुन्ना मिश्रा, सोनू गर्ग राकेश केसरवानी के माध्यम से बंदरों को चना व फल बांटा। बताया कि परिक्रमा मार्ग में एमपी प्रशासन की तरफ से बेरीकेटिंग करने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें