फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दो विभाग और बढे़

Fri, 12 Jun 2015 02:56 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग बढ़ गए हैं। शासन ने दोनों विभागों को अलग कर दिया है। अब इनके लिए अलग बजट मिलेगा। साथ ही डॉक्टरों और मरीजों को भी फायदा मिलेगा। अभी तक न्यूरो सर्जरी विभाग सर्जरी विभाग के अधीन था और न्यूरोलॉजी विभाग मेडिसिन विभाग के अधीन काम कर रहा था। मेडिकल कॉलेज में अब विभागों की संख्या 21 से बढ़कर 23 हो गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को हैलट एसआईसी कक्ष में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रिंसिपल प्रो. एसके कटियार के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने न्यूरो साइंस सेंटर के लिए एक करोड़ रुपये जारी किया था। वर्तमान सपा सरकार ने न्यूरो साइंस सेंटर के उच्चीकृत के लिए 8.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। हैलट परिसर में बन रहे न्यूरो साइंस सेंटर के दूसरे व तीसरे तल का निर्माण तेजी से चल रहा है। काम पूरा होते ही न्यूरो साइंस सेंटर में दोनों विभागों की ओपीडी हैलट से सेंटर में ट्रांसफर कर दी जाएगी। फिलहाल न्यूरो सर्जरी विभाग का विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र गुप्ता को बनाया जाएगा। इस दौरान डॉ. राघवेंद्र गुप्ता, डॉ. सीएस सिंह, डॉ. रीता गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

तीन डॉक्टर वापस आएंगे
प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने बताया कि स्पेशिएलिटी डिग्री लेने के लिए दूसरे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने वाले तीन डॉक्टर पढ़ाई पूरी कर जल्द ही जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज वापस आ जाएंगे। इनमें डॉ. प्रेमशंकर, डॉ. विनय कुमार और डॉ. रविंद्र सिंह शामिल हैं। डॉ. प्रेमशंकर प्लास्टिक सर्जन, डॉ. विनय कुमार न्यूरोलॉजिस्ट और डॉ. रविंद्र सिंह न्यूरो सर्जन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें