फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने खड़े ट्राला के खलासी को रौंदा, मौत

Fri, 12 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर हाइवे पर छतेनी गांव के पास खड़े ट्राला में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्राला के खलासी की मौत हो गई। वह ट्राला के टायरों से गिट्टियां निकाल रहा था।
विज्ञापन


ट्राला के ड्राइवर पौंक-राजस्थान के श्रीनगर-देवली, डूंड़ी निवासी सोहन पाल ने बताया कि चचेरा भाई लोकेश कुमार(19) बतौर खलासी उसके साथ चलता था। एक ही कंपनी का दूसरा ट्राला उसके आगे जा रहा था।

पहिये चेक करने के लिए दोनों ट्राला छतेनी के पास रोककर रोड के किनारे खड़े किया। लोकेश टायरों से गिट्टियां निकाल रहा था। पीछे से आ रहा ट्रक लोकेश को कुचलते हुए आगे खड़े ट्राला से जा भिड़ा।
विज्ञापन


हादसे में लोकेश की मौत हो गई। देवीपुर के चौकी इंचार्ज शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि सोहन पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन


ट्रक छोड़कर उसका ड्राइवर चला गया। ट्रक को निगरानी में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें