फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो दिन बाद छठ पूजा, गंदगी से सीटीआई नहर का पानी काला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छठ पूजा 25 अक्तूबर से शुरू होगी। इसको लेकर लोगों ने सचान चौराहा, सीटीआई, अर्मापुर, नौबस्ता में नहर किनारे वेदी बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि सचान चौराहा और सीटीआई नहर में ज्यादा गंदगी है जिससे पानी काला पड़ गया है। ऐसे में लोगों को पूजा करने में समस्या होगी।
विज्ञापन


सचान चौराहा से निकली नहर किनारे पटरी पर बुधवार को आसपास के लोगों ने वेदी बनाई। इसमें कुछ लोगों ने अपना नाम लिख दिया तो कुछ लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति रख दी है ताकि पूजा के समय वह अपनी वेदी को पहचान सकें। हालांकि अभी भी नहर की पूरी तरह से सफाई न होना सबसे बड़ी समस्या है। बुधवार दोपहर तक नहर में काला और बदबूदार पानी था जबकि नगर निगम की टीम ने जेसीबी से साफ-सफाई की थी लेकिन यह पर्याप्त नहीं थी। यही हाल सीटीआई में नहर का है। यहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि छठ पूजा से पहले सभी स्थानों में रंगरोगन कराने के साथ सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें