फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छठ पूजा स्थलों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था करें दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पनकी नहर, अर्मापुर नहर और सीटीआई नहर सहित प्रमुख छठ पूजा स्थलों का बुधवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थलों पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश और चिकित्सा सुविधाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं। डीएम ने अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार को निर्देशित किया कि सभी स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट और नोडल अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। प्रमुख स्थलों पर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया जाए। सेंटर में पुलिस, नगर निगम, केस्को, सिंचाई, स्वास्थ्य व जल निगम के अधिकारी मौजूद रहें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कैंप और अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करे। केस्को बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखे और लटकते तारों को ऊंचा कराए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें