Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में गोकशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गोकशों से एक गोवंश, तमंचे, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फतेहपुर जिले में गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे दो गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से दो तमंचा, कारतूस, बाइक, एक गोवंश और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नाज भट्ठा के पीछे गोकशी करने की सूचना पर मंगलवार की भोर थानाध्यक्ष सुल्तानपुर घोष राजेंद्र त्रिपाठी व थानाध्यक्ष हथगाम वृंदावन राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आरोपियों को घेर लिया।आत्मसमर्पण को कहा, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में आरोपी महफूज उर्फ कल्लू व महमूद हसन पुत्र अली हसन के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, एक गोवंश, बाइक, दो चापड़, छह चाकू, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का ठीहा, एक पीले रंग की बड़ी पन्नी, दो बंडल पन्नी काली बरामद की हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। इसमें महफूज उर्फ कल्लू थाना खखरेरु का हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर है। इनके खिलाफ 13 मुकदमें पंजीकृत है। महमूद हसन के विरुद्ध विभिन्न थानों पर चार मुकदमे दर्ज है।