एल्गिन मिल से कबाड़ चोरी कर बेचने में ग्वालटोली थाने के दो सिपाही तीन दिन पहले रंगेहाथ पकड़े गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक दरोगा का नाम भी सामने आया था।
कानपुर में बंद पड़ी एल्गिन मिल से कबाड़ चोरी कर बेचने के मामले में ग्वालटोली थाने के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरोगा पर बैठा दी गई है। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एल्गिन मिल से लाखों रुपये का कबाड़ बेचा जा चुका है। कुछ स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी थी।
विज्ञापन
14 अगस्त की शाम को एक ई-रिक्शे से मिल से निकाला गया लोहा एक कबाड़ी की दुकान पर ले जाया गया। यहां दो सिपाही अनुज चौधरी व विकास की मौजूदगी थी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। जांच में सामने आया कि दोनों सिपाही ही कबाड़ बिकवा रहे थे। इसमें दरोगा दिनेश तलान की भी भूमिका है।
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई, जिसके बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। दरोगा दिनेश पर जांच बैठी दी गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। दरोगा की भूमिका के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।