चिकासी थाना क्षेत्र में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी कारण, स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
हमीरपुर जिले में चिकासी थाना क्षेत्र के बरगढ़ गांव निवासी दीपेंद्र कुमार ने मंगलवार देर शाम पशुबाड़े में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता रामप्रसाद अहिरवार ने बताया कि दीपेंद्र प्रतिदिन जानवरों को चराने के लिए खेत ले जाता था। इससे कुछ दिनों से आक्रोशित और परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को शाम खेतो से जानवर ले कर आया और पशुबाड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी बहन शिवकुमारी ने फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। परिजन पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई थी। दीपेंद्र की मौत छोटे भाई भूपेंद्र व अमरचंद का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ चिकासी हेमंत मिश्रा ने कहा कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।