यूपी के महोबा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तारबाड़ी में करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना महोबा कोतवाली के ग्राम पलका की है। यहां नहाने के बाद खेत में लगी तारबाड़ी में गीले कपड़े डालना दो बच्चों के लिए मौत का सबब बन गया।