फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा स्नान से लौट रहे यात्रियों की कार भिड़ी, यश कोठारी चौराहे पर करीब दर्जनभर लोग चुटहिल

Fri, 11 Sep 2026 12:12 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र के यश कोठारी चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार करीब दर्जनभर लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
श कोठारी चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बताया गया कि क्रेटा कार में एटा निवासी रजत यादव और केंद्र प्रताप सवार थे। वहीं ईको कार में मेरापुर, हमीरपुर निवासी करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। ईको कार सवार लोग बिठूर में गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान यश कोठारी चौराहे पर दोनों कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। दोनों कारों में सवार करीब दर्जनभर लोग मामूली रूप से घायल हुए। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस ने हटवाईं क्षतिग्रस्त कारें

हादसे के बाद ईको कार चालक मनीष कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुर्घटना के बाद दोनों कारें सड़क पर खड़ी होने से यातायात प्रभावित होने लगा था। बिठूर पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें