फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: परीक्षा देकर लौट रहे बीएससी के दो छात्रों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम 

Mon, 18 Mar 2019 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक छात्राें की फोटो
विज्ञापन
कानपुर देहात के सिकंदरा के महटौली गांव के पास सोमवार सुबह बाइक सवार बीएसएसी के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों के पास मिले प्रवेश पत्रों के जरिए उनकी पहचान हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपर्द कर दिए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी और बाइक सवारों ने हेलमट भी नहीं लगाया था। कानपुर के पनकी गंगागज निवासी अभय सिंह और सौरभ यादव सिकंदरा के अमराहट बाल विकास महाविद्यालय से बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई

सुबह सात से दस बजे तक परीक्षा देने के बाद वह घर लौट रहे थे। महटौली में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रहा ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसओ शिव कुमार राठौर ने बताया कि मोबाइल व प्रवेशपत्र से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। अभय के पिता जितेंद्र सिंह किसान हैं। अभय उनका इकलौता बेटा था। चार बहने हैं। सौरभ के पिता धीरज यादव की घर पर हार्डवेयर की दुकान है, साथ ही दूध का भी काम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें