इटावा के जसवंतनगर में बलई से भदान के बीच सोमवार शाम करीब 7:40 बजे सिग्नल फेल होने से शताब्दी और सात राजधानी ट्रेेनें हावड़ा-दिल्ली डाउन रूट पर फंस गईं। सभी गाड़ियों को पीछे आउटरों पर रोका गया। करीब एक घंटे बाद सिग्नल दुरुस्त होने पर संचालन ठीक हो सका।
उत्तर मध्य रेलवे की डाउन रूट पर सोमवार शाम करीब 7:40 ट्रैक फाल्टिंग होने से सिग्नल फेल हो गया। इससे शताब्दी, पटना-नई दिल्ली, भुवनेश्वर राजधानी, गरीब रथ समेत नौ गाड़ियों को आउटर पर रोका गया। सिग्नल फेल होने की जानकारी मिलते ही रेल विभाग के अफसरों के होश उड़ गए।