फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान के भतीजे हैं मृतक

Sun, 15 Nov 2020 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद एंबुलेंस और पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिवाली की रात को दो सगे भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पाली थाना इलाके के खमरिया गांव में शनिवार रात दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी मुकेश( 28) और सुनील कुमार (33) पुत्र हरी सिंह यादव का शनिवार देर रात गांव निवासी प्रधानपति विजय सिंह यादव और उनके पुत्रों बब्बर शेर, बबले, नाहर सिंह और नरसिंह से पुरानी रंजिश में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इस पर विजय सिंह यादव ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली लगने से मुकेश और सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

लखनऊ में दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक पूर्व प्रधान महिपाल सिंह यादव के भतीजे हैं। मौजूदा प्रधान पति और पूर्व प्रधान के बीच वर्ष 1994 से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें