फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शादी से लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 13 May 2022 09:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

उमर्दा नहर पुल पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं,पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शादी से लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन

बता दें कि जिले के उमर्दा थाना क्षेत्र में शादी में शिरकत कर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने शुक्रवार तड़के टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। औरैया जिले के थाना बिधूना इलाके के गांव नरायापुर मानु निवासी सुनील (18) अपने भाई मोहित (16) के साथ तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के विधईपुर्वा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बाइक से दोनों लौट रहे थे। 
तभी उमर्दा नहर पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर से नाम पता कर परिजनों को सूचना दी। वहीं, इंदरगढ़ थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शवों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें