सफाई करने सेफ्टी टैंक में उतरे दो चचेरे भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के सुभाष नगर में गुरुवार देर रात एक मकान में बने सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों के शवों को टैंक से बाहर निकाला। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए मजदूरों को बुलाने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर शव रखकर नारेबाजी की।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने सेफ्टी बैंक की सफाई कराने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गहोलिया निवासी शिव बालक कमल ने दो महीने पहले सुभाष नगर में राम स्वरूप चतुर्वेदी का मकान किराये में लिया था।