फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: टीला ढहने से दो भाइयों की दबने से मौत, कच्चे घर की मरम्मत के लिए खोद रहे थे मिट्टी

Sat, 03 Oct 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बांदा जिले के जसपुरा में किराए पर लिए मकान की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदने गए दो सगे भाई टीला ढहने से दब गए और लगभग एक घंटे से ज्यादा दो जेसीबी से हटाए गए मलबे के बाद दोनों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन


मृतकों में एक बालक हाईस्कूल का छात्र था। जसपुरा कस्बे में पृथ्वीपाल सिंह के कच्चे मकान में वीरेंद्र सिंह किराए पर अपने परिवार सहित रहता है। त्योहारों के मद्देनजर मकान की मरम्मत के लिए शनिवार को सुबह वीरेंद्र के दो पुत्र विवेक सिंह (15) व अभिषेक सिंह (11) जसपुरा कस्बे के पास मजरा तरौड़ा रोड पर बाइक से मिट्टी लेने गए थे।

यहां ऊंचे टीले के नीचे मिट्टी खोद रहे थे। सुबह करीब आठ बजे अचानक ऊंचा टीला ढह गया। भारी मात्रा में गिरी मिट्टी में दोनों भाई दब गए। आसपास सुनसान होने से घटना कोई देख नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने टीला ढहा और बाइक खड़ी देखी। आशंका पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह और ग्राम प्रधान तोप सिंह मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी मशीन मंगवाकर आनन-फानन मिट्टी हटाना शुरू की।

लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मृत अवस्था में निकाला गया। तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जसपुरा लाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर अमर सिंह ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी।

मृतक विवेक जसपुरा के मधुसूदन दास इंटर कालेज में 10वीं का छात्र था। पढ़ाई में काफी मेधावी था। अभिषेक सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में प्राइमरी में पढ़ता था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें