बांदा जिले में पड़ोसियों की पिटाई से मृत बड़े चचेरे भाई का शव देखकर 40 वर्षीय छोटे भाई की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अनुसूचित जाति के परिवार में दोहरी मौतों से मातम छा गया।
उधर, पिता-पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव निवासी अच्छेलाल (50) पुत्र कोदा वर्मा निमंत्रण पर शनिवार की रात पड़ोसी के घर गया था।
वहां किसी बात में विवाद हो जाने पर दबंग पड़ोसी ने लाठियों से पीटकर अच्छेलाल को घायल कर दिया और उसके दरवाजे पर फेंक आए। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार की रात यहां उसकी मौत हो गई।
शव को शवगृह में रखा दिया गया। सोमवार को सुबह सूचना पर परिवार और रिश्तेदार शवगृह में इकट्ठा हो गए। इसी बीच मृतक के चचेरे भाई राजाराम (40) पुत्र बंधुवा की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।