फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मातम में बदली शादी की खुशियां, महुआ की डाल टूटने से दूल्हे के दो भाइयों की दबकर मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
महुआ की डाल टूटने से दूल्हे के दो भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां महुआ के पेड़ की डाल टूटने से दूल्हे के दो भाइयों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह घटना सुल्तानपुर घोष थाने के एगया सादात गांव की है। यहां दिवंगत शीतल प्रसाद पासवान की बेटी आशा की शादी थी। बरात कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के तकीपुर से आई थी। श्रीपाल कठेरिया के बेटे चंदन से आशा की शादी हो रही थी।
विज्ञापन

अगवानी के बाद कुछ बराती महुआ के पेड़ के नीचे तख्त में बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक पेड़ की डाल टूटने की आवाज आई कुछ लोग तो भाग निकले पर, शिव सिंह पुत्र नंद किशोर 25 व राजेश उर्फ नंदू पुत्र श्रीपाल कठेरिया नहीं भाग सके।

दोनों की दबकर मौत हो गई। शिव सिंह दूल्हे का चचेरा भाई और राजेश सगा भाई था। इस हादसे से बराती व घराती दोनों ही परिवार में गम का माहौल छा गया। हालांकि सादे तरीके से शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें