फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से बोले 2 लड़के...चलो जीजा के घर छोड़ दूं, झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म

Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। युवती एरवाकटरा थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब युवती ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


 एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के घर जा रही युवती ने बताया कि उसको दो युवकों ने जीजा के घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे जीजा के घर छोड़कर धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

उसका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने थाने से भगा दिया

युवती ने जीजा और बहन को जानकारी दी। इसके बाद युवती एरवाकटरा थाने पहुंची और युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। उसका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने थाने से भगा दिया। क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें