यूपी के औरैया जिले में युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। युवती एरवाकटरा थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब युवती ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के घर जा रही युवती ने बताया कि उसको दो युवकों ने जीजा के घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे जीजा के घर छोड़कर धमकी देकर भाग गए।