फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी देखकर लौटे दो लड़के ट्रेन से कटे, लाशों के उड़े चीथड़े

Sat, 25 Feb 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नौटंकी देखकर घर लौट रहे दो लड़के अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक लड़के की लाश करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रेन में फंसी चली गई जिससे लाश के चीथड़े उड़ गए।  मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन

  पनकी मिर्जापुर गांव निवासी राम बाबू (30) और सत्यपाल (21) भीमसेन से नौटंकी देखकर अपने घर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। ट्रेन की आवाज उन्हें नहीं सुनाई दी थी। पनकी पड़ाव क्रॉसिंग के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में उनकी गाड़ी आ गई।  इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल और सत्यपाल की लाश ट्रेन के फुटरेस में फंस गई। इससे लाश के कई टुकड़े हो गए। पुलिस ने दोनों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें