तीन जगहों से डैमेज हुआ है ये रेलवे ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव में सोनिक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक अचानक टूट गया। पटरी पर कई जगहों पर फ्रैक्चर देख रेलवेकर्मियों के होश उड़ गए। सुबह पौने आठ बजे से दोपहर तक रेल संचालन प्रभावित है। ट्रैक की मरम्मत की वजह से फरक्का एक्सप्रेस को उन्नाव स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। वहीं अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनों को रोका जा रहा है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि अाखिर रेलवे ट्रैक टूटा कैसे था।