फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 25 Feb 2021 12:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में जीटी रोड पर सदर कोतवाली के गांव बदलपुर्वा के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के गांव हनुमंत खेड़ा निवासी नीरज यादव (20) पुत्र राम अवतार यादव गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गांव में रहने वाले कश्मीर पुत्र पुत्तू सिंह के साथ बाइक से कन्नौज शहर आ रहा था। इस दौरान सदर कोतवाली कन्नौज की जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर बदलपुर्वा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड को देखकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। बाइक चालक नीरज हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें