फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले एटीएम हैकर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 11 May 2021 08:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एटीएम से रुपये निकालने के दौरान कुछ नोट छोड़ देते, ट्रांजेक्शन फेल दिखाकर बैंकों से खातों में डलवा लेते रुपये
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में क्राइम ब्रांच ने सोमवार को दो शातिरों को गिरफ्तार कर एटीएम हैक करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के पास से 42 एटीएम कार्ड, 33 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुए। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि नौबस्ता के संजय गांधी नगर निवासी प्रभात शुक्ला और यशोदानगर के अंशु कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। प्रभात आईटीआई पास है और अंशु इंटर। इनके और भी साथी हैं जो झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बिहार में इसी तरह बैंकों को चूना लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस तरह पार करते हैं रकम, बैंक को लगती है चपत 
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वे कई सालों से इस काम में सक्रिय हैं। वे एटीएम बूथ जाकर कार्ड से पैसे निकालने की पूरी प्रक्रिया अपनाते हैं। शटर में पैसा आते ही एक दो नोट छोड़कर बीच के नोट निकाल लेते हैं। कुछ देर बाद वे रुपये जब अंदर चले जाते हैं तो एटीएम ट्रांजेक्शन फेल बताने लगता है। इसके बाद ये लोग बैंक में शिकायत कर पूरा पैसा वापस खाते में मंगवा लेते हैं। 

हर बैंक में खाता, किराये पर लेते थे एटीएम 
आरोपियों के पास से 42 एटीएम कार्ड मिले हैं। ऐसा कोई बैंक नहीं जिसका एटीएम कार्ड इनके पास न हो। कुछ खाते इनके नाम पर मिले। अधिकतर एटीएम इनके नहीं बल्कि किसी और के हैं। ये लोग गरीबों और मजबूरों का खाता खुलवाते थे। उनका एटीएम खुद रख लेते थे। इसके बदले उन्हें कुछ रुपये दे देते थे। इन्हीं के खातों में रुपये डालते थे और एटीएम से निकालने के दौरान पूरा खेल करते थे। पुलिस को रकम निकालते इनके फुटेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें