फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 12 लाख की ठगी में नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार, युवक को दिया था गिफ्ट भेजने का झांसा देकर

Wed, 11 Jan 2023 08:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रावतपुर निवासी युवक से 12.47 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने नाइजीरियन समेत दो को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को 12 लाख की ठगी करने वाले एक नाइजीरियन समेत दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिल्ली के संतगढ़ निवासी नाइजीरियन नागरिक अर्नेस्ट संडे मोरा और दिल्ली के नागलोई चंद्र विहार निलौरी विस्तार निवासी टीटू सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

अर्नेस्ट ने नाइजीरिया से इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की है। पिछले चार सालों से वह दिल्ली में रह रहा था। ठगी का मास्टर माइंड भी वही है। पुलिस का दावा है कि गिरोह सैकड़ों लोगों से 10 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। ठगों के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह के लोग फुटपाथ पर रह रहे लोगों का फर्जी बैंक खाता खुलवाते थे, जिसमें ठगी की रकम आती थी।

यह था पूरा मामला
जेसीपी ने बताया कि पिछले साल 30 मई को रावतपुर निवासी प्रदीप कटियार ने क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था पहले ठगों ने भारत में बिजनेस करने के नाम पर झांसा दिया था। फोन पर ही बिजनेस पार्टनर बनाया। फिर गिफ्ट भेजने की बात कही। इस बीच एक महिला का फोन आया जिसने खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर कहा कि आपके नाम से पार्सल आया है, जिसमें 33 करोड़ रुपये हैं।

उसे छुड़ाने के लिए 12 लाख 47 हजार रुपये खाते में डालने होंगे। झांसे में आकर प्रदीप ने रुपये डाल दिए थे। रावतपुर थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रदीप ने ठगों के छह बैंक खातों में रकम भेजी थी। इसके बाद साइबर सेल की टीम ने सभी खातों को फ्रीज कराया। इसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। प्रदीप वर्तमान में दुबई में नौकरी कर रहे हैं।

ऐसे हुई थी ठगी
प्रदीप कटियार ने बताया कि पिछले साल पांच मई को उनके मोबाइल पर एक अनजान शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एलेक्स जार्ज बताते हुए उनसे दोस्ती की। इसके बाद उसने इंडिया में बिजनेस करने की बात कहते हुए उन्हें पार्टनर बनाने का झांसा दिया। झांसे में आने पर उसने कहा कि मैं आपके लिए गिफ्ट भेज रहा हूं। इसके बाद उसे फोन कट कर दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद दोबारा उनके मोबाइल पर सोनम नाम की एक महिला की कॉल आई। उसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी होने की बात कहते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर आपके नाम का एक बैग आया है, जिसमें 33 करोड़ रुपये हैं। उसे एलेक्स जार्ज नामक शख्स ने भेजा है। उसे लेने के लिए उन्हें तीन लाख रुपये कस्टम टैक्स देना पड़ेगा। उसके बाद मुझसे अलग-अलग तारीखों पर छह खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें