फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लूप लाइन पर खड़ी रैक से पेट्रोल-डीजल चोरी करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी भौंती खेड़ा रेलवे लूप लाइन पर बुधवार को खड़ी रैक से तेल चोरी करते दो शातिरों को सचेंडी पुलिस से धर दबोचा। जबकि उनके दो साथी मौके से भागने निकालने में कामयाब हुए। पकड़े गए शातिर भौती खेड़ा गांव निवासी विवेक,अजय हैं। पुलिस को मौके से 200 लीटर पेट्रोल और 100 लीटर डीजल मिला है।
विज्ञापन



सचेंडी क्षेत्र के भौती खेड़ा गांव के पास भारत पेट्रोलियम का डिपो है। इसमें अंदर से पेट्रोल-डीजल लोड होकर तेल का रैक बाहर भौती खेड़ा रेलवे ट्रैक पर आता है। उस रैक से गांव के ही कुछ युवा गैंग बनाकर तेल चोरी करते हैं। पुलिस को बुधवार को तेल चोरी किए जाने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो भौती खेड़ा गांव निवासी विवेक, अजय और उनके दो साथियों को तेल चोरी करते देखा। पुलिस को देखकर दो साथी रैक फांदकर भाग निकले। उनकी तलाश जा रही है। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रैक से डीजल, पेट्रोल चोरी होने की सूचना मुखबिर के मिली थी। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें