फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 20 हजार चुकाने के लिए रची अपहरण की साजिश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र में एक चालक ने मालिक के 20 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची। चालक की मां के गुमशुदगी दर्ज कराने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो उन्होंने पूरी घटना कबूल ली। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जाजमऊ के मनोहर नगर ऊंचा टीला की रहने वाली सकीना ने 24 वर्षीय बेटे फैज की 27 अप्रैल को जाजमऊ थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सकीना ने बताया कि 26 अप्रैल को स्कूटर लेकर मदीना मस्जिद के पास रहने वाले कारोबारी मुसैफ के यहां काम पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बताया कि उनकी बहू तैमीना के मोबाइल पर अंजान नंबर से व्हाट्सएप काॅल आई थी। कॉल में बेटे का अपहरण होने और छोड़ने के लिए एक लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। जांच में नंबर गाजियाबाद का निकला। फैज गाजियाबाद निवासी बेकरी कर्मी दोस्त फरमान के जरिए परिजन से संपर्क कर फिरौती मांग रहा था। तलाश में 28 अप्रैल को गाजियाबाद पहुंची पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना कबूल ली। फरमान के पकड़ने की जानकारी लगते ही फैज गाजियाबाद से शहर आकर रेलबाजार में मौसी के घर में छिप गया था। फरमान की सूचना पर पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। फैज ने बताया कि मालिक से लिया 20 हजार का कर्ज चुकाने के लिए उसने दोस्त संग झूठी अपहरण की साजिश रची थी।

एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि फैज और फरमान ने गाजियाबाद में ई-रिक्शा चालक को अपने पैसे से खूब शराब पिलाई। उसके नशे में होने के बाद उसी के मोबाइल से फैज ने पत्नी तैमीना को व्हाट्सएप पर काल कर एक लाख की फिरौती मांगी थी। डीसीपी पूर्वी कार्यालय में बुधवार को आरोपियों के परिजन भी पहुंचे। कहा कि 20 हजार रुपये के लिए दोनों ने अपना जीवन नर्क कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें