कानपुर। किशोरी के अपहरण के मामले में नवाबगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को ढूंढ निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
नवाबगंज निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था कि 18 सितंबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। पता चला कि कल्याणपुर निवासी विशाल भारद्वाज बेटी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया है जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी विशाल भारद्वाज और उसका साथ देने वाले कुनाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।