फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बुजुर्ग की गैरइरादतन हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के चतुरपुर मजरा गढ़ा गांव में बाइकों की टक्कर के बाद बुधवार दोपहर हुए विवाद में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र निषाद और गोविंद निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चतुरपुर गांव निवासी रामबरन निषाद (62) के पुत्र राजबहादुर मंगलवार रात करीब 11 बजे साथी के साथ बाइक से बरियाछ पुल की ओर जा रहे थे। तभी संगोलीपुर निवासी गोविंद निषाद और महेंद्र की बाइक से उनकी टक्कर हो गई थी।
बुधवार को इसी बात को लेकर खुन्नस में गोविंद और महेंद्र साथी अनिल, कुल्लू, गोलू समेत दो अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर राजबहादुर के घर पहुंचे थे। यहां हुए विवाद में बीच-बचाव कर रहे रामबरन को आरोपियों ने धक्का दे दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की मौत के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें