फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, 30 फीट दूर गिरे वृद्ध की मौत, चालक मौके से फरार

Thu, 06 Aug 2026 02:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित छिवली नदी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मोपेड सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वृद्ध मोपेड सहित करीब 30 फीट दूर पेड़ों के बीच जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित छिवली नदी किनारे एमजीए कॉलेज के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मोपेड सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मोपेड को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मोपेड सहित वृद्ध हाईवे से उछलकर करीब 30 फीट अंदर पेड़ों के बीच जा गिरे।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार सवार तीन लोग एक महिला के साथ गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। एनएचएआई की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर मौजूद है। कार के अंदर नमकीन की पैकेट और पानी ग्लास मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें