फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा बांध कर पेट्रोल डाल लगाई थी आग, तड़पकर हुई थी मौत, पुलिस ने दो भाईयों को किया गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2019 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के ग्राम भदैचा में अनुसूचित जाति के युवक को जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने दो और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो भाइयों को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में दंपति और युवती को पहले की पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन


14 सितंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा निवासी मोनू (22) पुत्र मिथिलेश को अस्पताल में भर्ती मां के लिए दवाई लेने आते समय रास्ते में गांव निवासी राधे गुप्ता ने साथियों संग पकड़ लिया था। उसे घर ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना का पता चलने पर पिता मिथिलेश ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया था।
 
विज्ञापन

15 सितंबर को मोनू ने दम तोड़ दिया था। मृतक के चाचा अजय पाल ने इस मामले में राधे गुप्ता, उसकी पत्नी डाली गुप्ता, गोद ली हुई पुत्री शिवानी गुप्ता और गांव निवासी सगे भाइयों सत्यम सिंह और शिखर सिंह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के अगले दिन राधे, डाली और शिवानी की गिरफ्तारी हो गई थी, लेकिन शिखर और सत्यम फरार चल रहे थे।

शनिवार को मोनू के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में कैंडल मार्च निकालकर सत्यम व शिखर की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया था।

इसके बाद पुलिस सत्यम और शिखर की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे रेलवेगंज में एक होटल के पास से शहर कोतवाली पुलिस ने सत्यम और शिखर को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें