दो सबमर्सिबल पर कनेक्शन नहीं
तालाब के लिए दो सबमर्सिबल लगे हैं, लेकिन उनमें बिजली कनेक्शन नहीं है। सोमवार को तालाब पहुंचे जोन-5 के प्रभारी स्वर्ण सिंह ने जनरेटर से दोनों सबमर्सिबल चलवाए और तालाब में पानी भरवाया। सुंदरीकरण के लिए हो रही खुदाई को तेज करने के निर्देश दिए।
विधायक ने नगर निगम को बताया जिम्मेदार
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने सुंदरीकरण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण के दौरान सौ साल से भी ज्यादा उम्र के कई कछुओं, सैकड़ों मछलियों की मौत हो चुकी है।
विधायक ने जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। वहीं, नमामि गंगे की प्रदेश सह संयोजक किरन निषाद ने भी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तालाब में थोड़ा पानी बचा है, वह भी कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कछुआ अपनी स्वाभाविक मौत मरा होगा। बरसात से पहले कछुआ तालाब की मिट्टी हटा ली जाएगी। वन्य जीव विशेषज्ञ से सलाह लेते हुए समय से कार्य पूरा कराया जाएगा। -स्वर्ण सिंह, जोनल प्रभारी, जोन-5, नगर निगम