फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अनुभव और अनुशासन की मिसाल थे टीएस श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर में टीएस मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से शिक्षाविद टीएस श्रीवास्तव की 94वीं जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता लाइफ कोच व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि टीएस श्रीवास्तव केवल शिक्षाविद नहीं, बल्कि अनुभव और अनुशासन की मिसाल थे। शिक्षा जगत में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन

फाउंडेशन की ओर से टीएस मेमोरियल पर्सनालिटी अवार्ड-2026 डॉ. प्रदीप दीक्षित, हेल्थ केयर अवार्ड डॉ. अतुल कटियार, शिक्षा सम्मान-2026 जीवविज्ञान शिक्षक मनीष तिवारी और सोशल सर्विस अवार्ड सुधीर सिंह को दिया गया।
कार्यक्रम में त्रिपुरारी शरण के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘शैक्षिक शख्सियत’ के कवर का लोकार्पण हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से बन रही शॉर्ट फिल्म ‘द प्रिंसिपल’ का पोस्टर जारी किया गया। 25 वर्ष पूर्व लिखे यात्रावृत्त का विमोचन मानस संगम के अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी ‘मुकुल’ ने किया। मनमोहन श्रीवास्तव, ज्ञानचंद कटियार, प्रभाकर श्रीवास्तव, अंबरीश मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें