हरदोई में सुरसा सोमवार सुबह शराब लदा ट्रक पलट गया। शराब की पेटियां खाई और पास के खेतों में बिखर गईं। हादसे में ट्रक चालक बुकम्मिल (35) और हेल्पर साकिब (25) निवासी मेरठ, दोनों घायल हो गए।
यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पीआरवी से जिला अस्पताल भिजवाया गया। एसओ सुरसा ने बताया कि ट्रक में जो भी माल था, उसे आबकारी अधिकारियों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
आबकारी अधिकारी रविशंकर ने बताया कि वह मौके पर गए थे। ट्रक में 1244 पेटी अंग्रेजी शराब थी। जांच में अभिलेख दुरुस्त पाए गए हैं। माल मेरठ से लखनऊ जा रहा था। बताया कि कंपनी की ओर से आवेदन मिलने के बाद माल दूसरी गाड़ी में लोड करा ले जाने की अनुमति दी जाएगी।