दो युवकों से हुई थी नोकझोंक
मामा नरेंद्र का कहना है कि जब भांजे का शाम तक कोई सुराग नहीं लगा, तो वह उसे ढ़ूंढ़ने निकले। पता चला कि शाम पांच बजे के करीब अंकित मंडी में था। उसकी स्कार्पियो सवार दो युवकों से कुछ नोकझोंक हुई थी। शनिवार को जीआरपी ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
इसमें उसके कमर और चेहरे पर चोट के निशान थे, जबकि बांया पैर कटा हुआ था। चकेरी थाना प्रभारी अंजन सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।