फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक हत्याकांड: हत्यारोपी और पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Murder: एसपी ने बताया कि आरोपी सादिक खान को पैसों की जरूरत थी। इस पर उसने योजना बनाई। कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित सूर्या होटल के पास से आरोपी एक सवारी बनकर चेचिस की केबिन में पीछे बैठ गया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र ने टोल के आगे सुनसान स्थान देख ट्रक में पीछे बैठे आरोपी ने चालक को गोली मार दी।
 
विज्ञापन
kanpur dehat murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम टोल के पास ट्रक चेचिस मिली थी। मामले में जांच कर रही पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चालक का शव इटावा जिले में महेवा के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है।

विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि 18 की रात जमशेदपुर से चला चेचिस अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मिला था और चालक लापता था। मामले में एसओजी टीम चालक की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस टीम की मदद से दो आरोपियों को चिन्हित किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर चेचिस से निकाले गए नौ टायर समेत अन्य सामान लेकर कानपुर देहात की तरफ जाने की सूचना मिली। भगोतीपुर के पास चेकिंग लगाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी थाना राजपुर कानपुर देहात निवासी सादिक उर्फ सोहेब खान पुत्र मुहीम खान और उसका साथी शीबू खान शामिल हैं।

विज्ञापन

सुनसान स्थान देख चालक को गोली मारी
एसपी ने बताया कि आरोपी सादिक खान को पैसों की जरूरत थी। इस पर उसने योजना बनाई। कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित सूर्या होटल के पास से आरोपी एक सवारी बनकर चेचिस की केबिन में पीछे बैठ गया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र ने टोल के आगे सुनसान स्थान देख ट्रक में पीछे बैठे आरोपी ने चालक को गोली मार दी।

सर्विस रोड पर झाड़ियों में पड़ा था शव
इससे वह ट्रक में गिर गया। इसके बाद आरोपी ने इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा में झाड़ियों में मेटी में शव को लपेटकर फेंक दिया। आरोपी को लेकर शव बरामद करने को पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। यहां चालक का शव महेवा ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर झाड़ियों से बरामद किया।

रास्ते में आरोपी ने शौचक्रिया का बहाना किया
शव को इटावा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि वापस लौटने के दौरान बीच रास्ते में आरोपी ने शौचक्रिया का बहाना किया। अजीतमल कोतवाली के दरोगा संतोष कुमार ने उसे शौचक्रिया के लिए अजीतमल  क्षेत्र में फूटा कुआं के पास गाड़ी रोक कर ले गए।

दरोगा की रिवाल्वर छीन ली और फायर कर दिया
एसपी ने बताया कि जहां आरोपी ने दरोगा की रिवाल्वर छीन ली और फायर कर दिया। गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे में लगी। इसके बाद वह भागने लगा। भागते समय आरोपी ने दो और फायर किए। चेतावनी के बाद न रुकने पर पुलिस ने जवाबी गोली चलाई। इससे एक गोली आरोपी के पैर में लगी।
विज्ञापन

चेचिस के पास ले जाकर 11 टायर खुलवा लिए थे
पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि चालक की हत्या करने के बाद उसने टायर बदलने वाले कानपुर देहात के राजपुर निवासी एक व्यक्ति को अजीतमल क्षेत्र में खड़े चेचिस के पास ले जाकर 11 टायर खुलवा लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें