फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः बालू लदे ट्रक ने दंपति को कुचला, महिला की मौत

Sun, 10 Feb 2019 06:52 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में आसीवन थानाक्षेत्र के चकलवंशी-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद के पास सड़क पर पड़ी गिट्टियों पर बाइक सवार दंपति फिसल कर गिर पड़े। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई है और पति घायल हो गया।मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर निवासी इदरीश (40) पुत्र नन्हू अपनी पत्नी सूफिया (38) के साथ संडीला में अपने बड़े भाई अमीश से मिलने गए थे। लौटते वक्त दोपहर को थानाक्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद चौराहे के पास सड़क पर पड़ी गिट्टियों के कारण बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। तभी संडीला की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने उनको रौंद दिया। ट्रक का पहिया पत्नी सूफिया के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

सूचना पर पहुंचे रसूलाबाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति इदरीश ने बताया कि उसके बड़े भाई परिवार सहित संडीला में रह कर राजमिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें