फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, जाम लगने से हुई परेशानी

Fri, 28 Oct 2022 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रक की केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को रात में किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। केबिन में फंसकर ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर बनी चौधरी पेट्रोल टैंक के नजदीक सुबह लगभग तीन और चार के बीच में डंपर का अचानक टायर पंचर होने से चालक ने डंपर को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। डंपर चालक टायर बदलने के लिए सामान उतार रहा था।
तभी झांसी की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करते समय  डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर आगे सरक गया। वहीं ट्रक की केबिन में फंसकर चालक जमीरुउल हसन (50) पुत्र सज्जाद हुसैन निवासी भोगनीपुर कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही हड़कंप मच गया। पंप कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर एक और जाम लग गया। वहीं, टोल कर्मचारियों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा कर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें