नाजुक हालत में घायल अनिल को सैफई के लिए रेफर करते डॉक्टर।
- फोटो : नाजुक हालत में घायल अनिल को सैफई के लिए रेफर करते डॉक्टर।
इटावा/जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित मीठेपुर में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने में बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। बाइक चलाने वाला युवक जिसकी मौत हुई वह हेलमेट भी लगाए था।
बुधवार देर रात अड्डा ऊसरा निवासी सुशील सिंह (22) मोहल्ले के निवासी साथी अनिल (28) व अजीत नगर निवासी अंशुल (24) के साथ किसी काम के सिलसिले में हाईवे होते हुए नोएडा जा रहे थे। बाइक सुशील सिंह चला रहा था और बाकी दोनों साथी पीछे बैठे थे। इस बीच ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने मीठेपुर के पास सुशील की बाइक में जोर की टक्कर मार दी।
हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल व अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।