फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की यूपीडा की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, गश्ती दल घायल

Thu, 13 Feb 2020 10:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा/ कन्नौज
विज्ञापन
घायलों का सैफई में चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही यूपीडा की कार में लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यूपीडा के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह घटवा कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र की है। हादसा बुधवार देर रात करीब दो बजे का है। घायलों को आनन-फानन में इटावा के सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान यूपीडा टीम के पांच कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

गश्त में तैनात जगत सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी छतौनी थाना वेदपूरा जिला इटावा ने बताया कि हम लोग सौरख कट से तालग्राम की तरफ जा रहे थे तभी चैनल नंबर 158 पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मैं व चालक अवनीश बाल-बाल बच गए और तीन साथी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को देने के बाद तिर्वा कन्नौज में ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों में रामप्रकाश पुत्र महावीर सिंह, श्रीपाल पुत्र अहिवरन सिंह व बलवीर सिंह पुत्र मोहर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें