फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर हाईवे ओवरब्रिज पर शनिवार रात अकबरपुर की ओर से आ रहे ट्रक का आगे का टायर फट गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर आगे जा रहे ट्राला से भिड़ गया। हादसे में ट्रक के चालक व क्लीनर घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं क्लीनर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक में पेंट लदा था। ट्रक जैसे ही कुंदनपुर में हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंचा, अचानक उसका आगे का बायां टायर फट गया। ट्रक बेकाबू होकर आगे जा रहे गिट्टी लादे ट्राला से भिड़ गया। तेज धमाका होने पर लोग दौड़ पड़े। इधर ट्राला छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में ट्रक चालक रोहतक निवासी सुनील कुमार (27) व सोनीपत के गोहना गांव निवासी क्लीनर बचोनदार (28) केबिन में फंस कर घायल हो गए।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को केबिन से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। क्लीनर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना की तहरीर नहीं मिली हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें