फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान छात्रा फांसी पर झूली, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 17 Feb 2022 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी से परेशान छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद फोटो व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी से परेशान हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


जिसमें छात्रा ने आरोपी व उसके माता-पिता को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, धमकी व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। माता-पिता भी सह आरोपी बनाए गए हैं। एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शहर के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।

बुधवार की रात छात्रा ने मकान के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे तो छात्रा को फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके साथ जबरन दुष्कर्म हुआ। मेरी मौत का जिम्मेदार गांव का ही प्रेम कुमार है। जिसने धमकाकर उसे अपने घर बुलाया और गलत काम किया।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर फेसबुक में वायरल करने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रही है। आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। मृतका के भाई ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें गांव के ही प्रेम कुमार पर दुष्कर्म व छेड़खानी करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी से आहत होकर बहन के जान देने का आरोप लगाया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें