फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओपन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 13 व 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए से संबद्ध केएसपीएल और वेलनेस कम्युनिटी फाउंडेशन की ओर से 17 दिसंबर से ओपन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें अंडर-19, अंडर-35 और इससे अधिक आयु वर्ग की टीमों के बीच मैच कराए जाएंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का चयन केसीए की समिति करेगी। यह जानकारी आयोजन समिति के अमित जायसवाल ने दी। समिति के आशीष जौहरी ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि दो लाख रुपए होगी। विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

टूर्नामेंट में पंजीकरण करवाने के लिए खिलाड़ी शहर में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय चुन्नीगंज, राम स्पोर्ट्स जरीब चौकी, लाला स्पोर्ट्स किदवईनगर और आरपीसीए क्रिकेट मैदान श्यामनगर से फार्म ले सकते हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 13 और 14 दिसंबर को होंगे। वहीं 15 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। मौके पर आयोजन समिति के डॉ. दीपक श्रीवास्तव, गोपाल सिंह और सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें