कानपुर। इंडियन स्टार्टअप टाइम्स की ओर देश को सशक्त बनाने में आगे आए टॉप 50 स्टार्टअप एक्सेलेरेटर की लिस्ट जारी की गई है। इसमें आईआईटी कानपुर के सी3आई हब को भी स्थान मिला है। ये एक्सेलेरेटर नए स्टार्टअप को यूनिकार्न, उद्योग व इंडस्ट्री बनाने में मदद कर रहे हैं।
टॉप-20 स्टार्टअप एक्सेलेरेटर्स पावरिंग इंडिया इनोवेशन इकोसिस्टम इन 2025 में सी3आई हब की डॉ. तनिमा हाजरा को शामिल किया गया है। हब में साइबर सुरक्षा से जुड़े अनुसंधान व नवाचार किए जा रहे हैं। वर्तमान में सी3आई हब में 20 से अधिक मेजर टेक्नोलॉजीज विकसित की जा चुकी हैं।
वहीं 50 से अधिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। 50 से अधिक स्टार्टअप भी साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान कर नए-नए नवाचार कर रहे हैं। 15 से अधिक नवाचार के लिए पेटेंट भी मिल चुका है। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल समेत वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने बधाई दी।